कोरोना के नये वैरिएंट का कई देशों में कहर, भारत और दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मैच नहीं हुआ रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2021

ब्लोमफोंटेन। कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए टीम मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे अनधिकृत टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी तो सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहेंगे। पहला चार दिवसीय टेस्ट पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण ड्रॉ रहा। इस बीच कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के कारण कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी वजह से नीदरलैंड ने जोहानिसबर्ग में होने वाले आखिरी दो वनडे नहीं खेलने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे UPSC अभ्यर्थी, एक और मौके की कर रहे मांग

आखिरी दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 48 रन बनाये और वह एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने गए हनुमा विहारी 25 रन ही बना सके और अब लय हासिल करना चाहेंगे। भारत की गेंदबाजी चिंता का सबब है क्योंकि मेजबान टीम ने रनों का अंबार लगा दिया था। नवदीप सैनी और अर्जन नागवासवाला को दो दो विकेट मिले जबकि उमरान मलिक एक ही विकेट ले सके। स्पिनरों में राहुल चाहर ने 125 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन के गौतम और बाबा अपराजित नाकाम रहे। मेजबान के लिये पीटर पालन (163) और टोनी डे जोर्जी (117) ने शतक जमाये जबकि जे स्मिथ, एस केशिले और जॉर्ज लिंडे ने अर्धशतक बनाये।

गेंदबाजी में कोई खास प्रभावित नहीं कर सका। टीमें : भारत ए : प्रियांक पांचाल (कप्तान), पृथ्वी साव, हनुमा विहारी, अर्जन नागवासवाला, देवदत्त पडीक्कल, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, के गौतम, बाबा अपराजित, राहुल चाहर, ईशान पोरेल, सौरभ कुमार, उमरान मलिक, उपेंद्र यादव। दक्षिण अफ्रीका ए : पीटर मालन (कप्तान) डोमिनिक हेंडरिक्स, रेनार्ड वान टोंडेर, जैसन स्मिथ, टोनी डे जोर्जी, सारेल एरवी, सेनुरान मुथुस्वाम, जॉर्ज लिंडे, मार्को जांसेन, मिगाएल प्रिटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले, बूरान हेंडरिक्स, लुथो सिपामाला, ग्लेनटोंन एस। मैच का समय : 1 . 30 से।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे