Thane में Job Fraud: महाराष्ट्र सरकार में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख ठगने वाले 3 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक व्यक्ति को राज्य सरकार में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 70 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता दर्शन संतोष पाटिल को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर वाला नकली पत्र दिखाकर अपने जाल में फंसाया।

पुलिस के अनुसार, ठगी का एहसास होने पर पाटिल ने शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर अपराध शाखा ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी शाम विठोबा खातकर (55), ठाणे निवासी जुगल कुमार लोदाया उर्फ लोधिया (39) और कल्याण (पूर्व) निवासी रवींद्र दयानिधि संखुआ (52) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई फर्जी सरकारी लेटरहेड, नकली रबर स्टैंप और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम वाली आधिकारिक मुहरें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की फर्जी मुहर और लेटरहेड कैसे हासिल किए।

जाधव ने कहा, “हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपियों ने और लोगों को भी ठगा है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का निर्देश: Russia Ukraine War पीड़ितों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो

JPC का कार्यकाल बढ़ा: PM और CM को हटाने वाले Bill पर समिति को और समय मिला

Punarjani case: VD Satheesan को मिली क्लीन चिट के खिलाफ कोर्ट जाएगी CPI(M)

Haribhau Bagde का आह्वान: जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का नामांकन बढ़ाएं