नेहरू और इंदिरा की लोकप्रियता दिखाने के चक्‍कर में बड़ी गलती कर बैठे शशि थरूर, फिर दी सफाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

नयी दिल्ली। ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम पर कटाक्ष करने के चक्कर में कांग्रेस नेता शशि थरूर को खुद ट्विटर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की एक फोटो पोस्ट की और दावा किया कि ये फोटो अमेरिका की है। हालांकि, बाद में उन्होंने साफ किया कि शायद ये फोटो सोवियत रूस की है। थरूर ने भारत के पहले प्रधानमंत्री और उनकी बेटी की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह एक खुली कार में बैठे हैं और उनके चारो तरफ भारी भीड़ जमा है। इस पोस्ट पर थरूर को इसलिए भी ट्रोल किया गया क्योंकि उन्होंने इंदिरा गांधी की जगह “इंडिया गांधी” लिख दिया था। 

इसे भी पढ़ें: मंहगाई, बेरोजगारी, अपराध चरम पर... तो फिर सब कुछ अच्छा कैसे: कांग्रेस

इसके थोड़ी देर बाद थरूर ने स्पष्टीकरण दिया, “मुझे बताया गया कि ये तस्वीर (मुझे भेजी गई) शायद सोवियत रूस यात्रा की है, अमेरिका की नहीं । अगर ऐसा है तो भी, इससे संदेश पर कोई फर्क नहीं पड़ता: सच्चाई ये है कि पूर्व प्रधानमंत्रियों ने भी विदेश में लोकप्रियता का आनंद लिया है। जब नरेंद्र मोदी का सम्मान हुआ, तो ये भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान था।”

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow