इसलिए उन्होंने राहुल गांधी के अकाउंट को बैन कर दिया था, Twitter के पूर्व CEO के आरोपों पर बोले केसी वेणुगोपाल

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2023

किसानों के आंदोलन के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करने वाले ट्वीट को हटाने और खातों को बंद करने के 'दबाव' के बारे में ट्विटर के पूर्व बॉस जैक डोर्सी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केसी वेणुगोपाल जैक डोरसी के 'शटडाउन' दावों पर कहा कि इसीलिए उन्होंने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था। डोरसी के आरोपों को खतरनाक और सभी के लिए चौंकाने वाला बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी ट्विटर के सीईओ पर विपक्ष की आवाज को दबाने और बंद करने का दबाव बना रही है।

इसे भी पढ़ें: Jack Dorsey के दावों पर अमित मालवीय का सवाल, क्या वह राहुल गांधी-कांग्रेस के टूलकिट का हिस्सा हैं?

बता दें कि केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोरसी के बयान पर कहा कि भारत ने ट्विटर को बंद करने की धमकी दी है। उन्होंने जो कुछ कहा है वह सरासर झूठ है। ट्विटर एक ऐसी कंपनी है जो मानती थी कि उसके लिए भारतीय कानूनों का पालन करना जरूरी नहीं है। भारत सरकार शुरू से ही स्पष्ट रही है कि भारत में काम करने वाली सभी कंपनियों को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा