जिहादियों के लिए ऐप डिजाइन कर रहा था गोरखपुर मंदिर का हमलावर, यह था बड़ा मकसद

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

हाल में ही गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में खड़े जवानों पर हमले की कोशिश की गई थी। दावा किया जा रहा है कि हमलावर गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश में था। हमलावर का नाम मुर्तजा अब्बासी था। हमले के बाद मुर्तजा अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश एटीएस लगातार मुर्तजा से पूछताछ कर रही है और इसमें बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आरोपी मुर्तजा अब्बासी जिहादियों को जोड़ने के लिए एक ऐप पर काम कर रहा था। इस ऐप का नाम उसने जरिमा दिया था। यह भी जानना जरूरी है कि गरिमा का अरबी अनुवाद जुल्म होता है।

इसे भी पढ़ें: आतंकियों के निशाने पर Gorakhnath Mandir! हमले की जांच में जुटी Police का बड़ा दावा

मुर्तजा अब्बासी कौन है

अब्बासी ने 2015 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उसने कई बड़ी कंपनियों में काम किया है जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एस्सार पैट्रोल केमिकल्स शामिल है। उसके पिता मोहम्मद मुनीर कई फाइनेंस कंपनियों के एडवाइजर रहे हैं। आपको बता दें कि केमिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने के बाद मुर्तजा ने ऐप डेवलपिंग का भी कोर्स किया था। घरवालों का दावा है कि 2017 से उसके मानसिक हालात ठीक नहीं है। यूपी एटीएस के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले नेपाल गया था और मंदिर में जिस धारदार हथियार से इसने हमले की कोशिश की उसे उसने महाराजगंज से खरीदा था। मुर्तजा अब्बासी गोरखपुर का ही रहने वाला है। हालांकि आतंकी साजिश के शक में पुलिस लगातार इसकी जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चला रही है।

प्रमुख खबरें

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा

RBI ने Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, विशेषज्ञों ने बताया आर्थिक स्थिरता के लिए अहम कदम

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

Kerala में AIIMS स्थापित करने का प्रस्ताव किसी बजट घोषणा में शामिल नहीं, Centre ने High Court में कहा