दूध की रखवाली के लिए बिल्ली को रखा गया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह UN के किस फैसले पर भड़के

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2025

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा पाकिस्तान को आतंकवाद निरोधक पैनल का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले पर आपत्ति जताई। सिंह ने कहा कि यह फैसला “बिल्ली को दूध की रखवाली करने जैसा है क्योंकि पाकिस्तान का आतंकवादियों को संरक्षण देने और उनका समर्थन करने का इतिहास रहा है। यूएनएससी के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि इस आतंकवाद निरोधक पैनल का गठन 9/11 के आतंकी हमलों के बाद किया गया था। पाकिस्तान ने 9/11 के हमलों के मास्टरमाइंड को पनाह दी थी। इसकी भूमि का इस्तेमाल वैश्विक आतंकवादी संगठनों के लिए पनाहगाह के रूप में किया गया है। 

पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों को पनाह दी है, उन्हें अपनी धरती पर प्रशिक्षित किया है और उनकी मदद की है। पहलगाम (हमला) तो बस एक उदाहरण है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान द्वारा सहायता प्राप्त आतंकवादियों की सूची बहुत लंबी है।

इसे भी पढ़ें: पीएम आवास पर मोदी की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात, पाकिस्तान का खोला था काला चिट्ठा

और, पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद को सही ठहराने की कोशिश करता है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम न केवल इन आतंकवादियों को बल्कि उन्हें सहायता देने वाले पूरे आतंकी ढांचे को खत्म करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है और उसकी विदेशी सहायता का एक बड़ा हिस्सा इस समर्थन को वित्तपोषित करने में इस्तेमाल किया जाता है। सिंह ने कहा, "पाकिस्तान को वित्तपोषित करने का मतलब है आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को वित्तपोषित करना। पाकिस्तान आतंकवाद की नर्सरी है। इसे पोषित नहीं किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Alzheimers Disease: Brain में ब्लड और ऑक्सीजन सप्लाई घटने से बढ़ता है Alzheimer, ये बदलाव हैं जरूरी

पैसा नहीं, भरोसा है यूपीआई की सबसे बड़ी पूंजी

टैरिफ पर अमेरिकी सांसद ने दी धमकी तो भारत ने भी तगड़ा सुना दिया, ट्रैप हैरान!

हिमाचल से हरियाणा जाते समय राजस्थान कांग्रेस के पार्षद लापता हो गए; पुलिस ने जांच शुरू की