कुदरत का करिश्मा, बेगूसराय में गाय ने एक साथ दो बछियों को दिया जन्म

By अंकित सिंह | Feb 23, 2021

बिहार के बेगूसराय जिले की एक गाय फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी पंचायत एक के वार्ड नंबर 15 की एक गाय ने एक साथ दो बछियां को जन्म दिया है। अब इस घटना की चर्चा आसपास में है। इतना ही नहीं, जिसे भी घटना के बारे में जानकारी हो रही है वहां भी हैरान हो रहा है। खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी गाय के दो बछिया को जन्म देने पर खुशी जाहिर की है और ट्वीट किया है। गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी पंचायत 1, वार्ड नंबर 15 में, सुशील महतो की गाय ने दो बछिया को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ हैं। गाय के मालिक का नाम सुशील महतो है। आसपास के लोग अब गाय को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिलहाल गाय और उसकी दोनों बछिया स्वस्थ है। गिरिराज सिंह ने जो तस्वीरें साझा की है उनमें दोनों बछिया दूध पीती हुई दिखाई दे रही हैं। इसे कुदरत का करिश्मा ही माना जा रहा है। बेगूसराय जिले में यह पहला करिश्मा नहीं है। इससे पहले भी वहां कुदरत अपना करिश्मा दिखा चुका है जब कुछ महीने पहले ही जोकिया के खखन टोला निवासी भूषण सिंह की गाय ने तीन बच्चे को जन्म दिया था। 

प्रमुख खबरें

निर्वाचन आयोग ने आपत्तिजनक टिप्पणी के बावजूद Revanth Reddy पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया: केसीआर

मशहूर निर्माता-निर्देशक SS Rajamouli ने एनिमेटेड सीरीज Baahubali: Crown of Blood की घोषणा की

Goldy Brar Murder In California | क्या सच में कैलिफोर्निया में मार डाला गया गैंगस्टर गोल्डी बरार? अमेरिकी पुलिस ने बयान जारी करके किए चौंकाने वाले खुलासे

Indigo ने IGI Airport से यात्रियों के लिए शुरू की खास पहल, अब मिलेगी स्पेशल मदद, देखें डिटेल्स