मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की, मध्य प्रदेश की रिकवरी रेट अब 53 प्रतिशत

By दिनेश शुक्ल | May 26, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट अब 53 प्रतिशत हो गई है। देश की रिकवरी रेट 41.8 प्रतिशत है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश में कोरोना की डबलिंग रेट 21 दिन हो गई है। वहीं देश की कोरोना डबलिंग रेट 15.4 दिन है। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा संजय शुक्ला आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश राजभवन में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राज्यपाल के निजी स्टाफ में किया गया बदलाव

इंदौर जिले की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में सघन सर्वे तथा टैस्ट के माध्यम से मरीजों की जल्द पहचान से मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आ रही है। इंदौर की कोरोना मृत्यु दर 3.6 है,  जबकि प्रदेश की 4.1 प्रतिशत है और भारत की 2.6 प्रतिशत है। गत सप्ताह इंदौर की कोरोना मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत रही। कोरोना मरीजों की डबलिंग रेट बढ़कर 30 दिन हो गई है। शहर के संक्रमित वार्ड की संख्या 79 से 62 रह गई है। कलेक्टर इंदौर ने बताया कि इंदौर में फीवर क्लीनिक अच्छा कार्य कर रही हैं। इनमें स्वास्थ्य जांच की जा रही है। हर फीवर क्लीनिक पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। निजी व शासकीय दोनों क्षेत्रों में फीवर क्लिनिक प्रारंभ हो गई हैं। बताया गया कि इंदौर में 500 बिस्तरीय सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बन रहा है, जो 15 जून के आस-पास कार्य करना प्रारंभ कर देगा।

 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार और शराब कारोबारियों में ठनी, अभी तक सरकार को 600 करोड़ का राजस्व घाटा

संभागायुक्त इंदौर ने बताया कि इंदौर संभाग के सभी जिलों की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। धार में 114 में 104 डिस्चार्ज हुए, खरगौन में 119 में 95, खंडवा में 232 में 184, बड़वानी में 41 में 30 तथा झाबुआ में 13 में 6 कोरोना मरीज डिस्चार्ज होकर घर चले गये हैं। इस दौरान गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना कार्य में लगे पुलिसकर्मियों सहित पूरे अमले का मनोबल बढ़ाया जाये। बहुत से पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की ड्यूटी के कारण अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। इनके परिवारों का भी ध्यान रखा जाये।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत