सुनील जाखड़ के समर्थन में उतरे सिद्धू, बोले- कांग्रेस को उन्हें नहीं खोना चाहिए, बातचीत से सुलझाएं मतभेद

By अनुराग गुप्ता | May 14, 2022

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़ के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सुनील जाखड़ को नहीं खोना चाहिए। दरअसल, सुनील जाखड़ ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुड लक और गुडबाय कांग्रेस। सुनील जाखड़ ने यह निर्णय ऐसे वक्त में लिया जब कांग्रेस उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान के मुरीद हुए सिद्धू, 50 मिनट की मुलाकात के बाद जमकर की तारीफ, बताया जमीनी नेता 

जाखड़ को नहीं खोए कांग्रेस

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस को सुनील जाखड़ को नहीं खोना चाहिए। जाखड़ पार्टी के लिए अहम संपत्ति हैं। किसी भी मतभेद को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। कांग्रेस से असंतुष्ट चल रहे सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए यह (मेरी विदाई) उपहार है।

गौरतलब है कि सुनील जाखड़ 11 अप्रैल को उन्हें मिले कारण बताओ नोटिस को लेकर खासे नाराज बताए जा रहे थे और तो और उन्होंने कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति को नोटिस का जवाब भी नहीं दिया था। दरअसल, सुनील जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना करते हुए उन्हें पार्टी के लिए बोझ बताया था। 

इसे भी पढ़ें: बग्गा के समर्थन में उतरे नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- वैचारिक मतभेद हो सकता है मगर केजरीवाल और मान कर रहे हैं पाप 

उन्होंने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की हार के बाद, पार्टी के लिए बोझ हैं। हालांकि सुनील जाखड़ ने अपने खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया था और उसे तोड़-मरोड़कर पेश करने की बात कही थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Mouthwash का रोज इस्तेमाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती? जानें Side Effects