मौजूदा विदेश व्यापार नीति 30 सितंबर तक लागू रहेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। सरकार मौजूदा विदेश व्यापार नीति (2015-20) की अवधि छह माह बढ़ाकर 30 सितंबर तक करने जा रही है। कोरोना वायरस संकट और तीन सप्ताह के देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय किया है। मौजूदा विदेश व्यापारी नीति 31 मार्च 2020 को समाप्त होने वाली थी। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा नीति के तहत जो भी योजनाएं चल रही हैं वह अब 30 सितंबर तक लागू रहेंगी। इसके साथ ही निर्यातकों के लिए कुछ और कदम भी उठाए जा सकते हैं।

इस बीच वाणिज्य मंत्रालय अगली नीति (2020-25) के लिए सभी हितधारकों से बातचीत में लगा है, क्योंकि मौजूदा नीति का समय 31 मार्च 2020 को खत्म हो रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाला विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) नई नीति की रुपरेखा तैयार कर रहा है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी की अवधि में देश का कुल निर्यात 1.5 प्रतिशम घटकर 292.91 अरब डॉलर रहा। वहीं आयात भी 7.30 प्रतिशत गिरकर 436 अरब डॉलर रहा है। इस प्रकार चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों में व्यापार घाटा 143.12अरब डालर रहा।

प्रमुख खबरें

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर