अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने के साथ कश्मीर में शांति के लिए निर्णायक लड़ाई शुरू हुयी: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2019

गुड़गांव। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म किए जाने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान द्वारा कई वर्षों से परोक्ष रूप से जारी युद्ध और आतंकवादी कृत्यों को खत्म करने की ‘‘निर्णायक लड़ाई’’ शुरू की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कदम से जम्मू-कश्मीर में सर्वकालिक शांति स्थापित होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 35वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने का हाल ही में लिया गया निर्णय कश्मीर घाटी से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को ‘‘ पूरी तरह मिटाने’’ में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: प्रफुल्ल पटेल और इकबाल मिर्ची की डील को शाह ने बताया देशद्रोह, कहा- सोनिया-राहुल और पवार दें सफाई

उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी सभ्य समाज के लिए अभिशाप और विकास में बाधा है। शाह ने कहा, ‘‘इसलिए हमारी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नही करने की नीति पर अडिग है।’’ एनएसजी का गठन 1984 में किया गया था, जो एक संघीय आतंकवाद निरोधी दस्ता है।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!