Jan Gan Man: Aurangzeb की मजार को हटाने की माँग तेज हो रही है, लेकिन क्या कानूनी रूप से ऐसा करना संभव है?

By नीरज कुमार दुबे | Mar 11, 2025

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की मजार को हटाने के पक्ष में राज्य और पूरे देश में आवाजें उठ रही हैं। तमाम राजनीतिक दल भी इसके पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। स्वयं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कह दिया है कि सभी का मानना है कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की मज़ार को हटाया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा है कि यह काम कानून के दायरे में किया जाना चाहिए। अब सवाल उठता है कि कानून का वह कौन-सा दायरा है जो औरंगजेब की मजार के लिए ढाल बनकर खड़ा है? सवाल यह भी उठ रहा है कि औरंगजेब की मजार को कानूनी संरक्षण किसने प्रदान किया? कौन है वो जिसके चलते आम लोगों की मेहनत की कमाई से दिये गये टैक्स का पैसा औरंगजेब या अन्य आक्रांताओं की मजार या मकबरे के संरक्षण में खर्च हो रहा है?

इसे भी पढ़ें: विदेशी आक्रांताओं के शुभचिंतकों को 'सनातन भूमि' में रहने का हक नहीं, समझे सरकार! करे कार्रवाई!

हम आपको यह भी बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी के कारण पिछले सप्ताह महाराष्ट्र विधानसभा से 26 मार्च को समाप्त होने वाले बजट सत्र की शेष अवधि के लिये निलंबित कर दिया गया था। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में शेष अवधि के लिये आजमी के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि औरंगजेब की प्रशंसा में बयान देना मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है। प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। पाटिल ने कहा, “औरंगजेब की प्रशंसा और संभाजी महाराज की आलोचना करने वाली आजमी की टिप्पणियां एक विधानसभा के सदस्य को शोभा नहीं देती हैं और यह विधानसभा का अपमान है।” उल्लेखनीय है कि सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल के दौरान भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमा) तक पहुंच गई थी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है