हांगकांग से मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम अंतिम संस्कार की जगह जैसा, हेड कोच मनोलो ने क्वालीफाई करने का जताया भरोसा

By Kusum | Jun 11, 2025

हांगकांग के खिलाफ 0-1 की हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज ने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल अंतिम संस्कार के जैसा है। वह हालांकि, 2027 एएफसी एशियाई कप के लिए टीम के क्वालीफाई करने की संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं। मंगलवार को भारत ने इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में गोल खाया जिससे उसे हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम लगातार दूसरे मैच में गोल करने में नाकाम रही। इस हार से भारत की एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं को झटका लगा है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि भारत के पास क्वालीफाई करने का मौका है। 

फिलहाल, क्वालीफाई के ग्रुप विजेताओं को ही साऊदी अरब में होने वाले 2027 एएफसी एशियाई कप में जगह मिलेगी इसलिए भारत की आगे की राह आसान नहीं होने वाली है। भारत के पास ग्रुप सी में दो मैच में से सिर्फ एक अंक है। 

मनोलो ने कहा कि, हम अच्छे दौर में नहीं हैं। स्कोर के मामले में हमारे लिए गोल करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन ये सच है कि टीम ने अन्य मुकाबलों  की तुलना में अज्यादा व्यवस्थित तरीके से खेला। ये सच है। लेकिन दुर्भाग्य से हम यहां कोई अंक नहीं ले पाए। 

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव