मशहूर डांसर शांतनु महेश्वरी ने नच बलिए के लिए ठुकरा दिया बिग बॉस 13 का ऑफर?

By रेनू तिवारी | Jun 28, 2019

मुंबई। बिग बॉस टीवी का एक ऐसा शो है जिसने कई स्ट्रगल कर रहे लोगों की जिंदगी को बदल दिया है। इसका सकसे बड़ा उदाहरण हैं सपना चौधरी, दीपक ठाकुर, सोमी खान, हिना खान, रोमिल और मनवीर गुर्जर। इसके अलावा भी कई चेहरे हैं जो बिग बॉस के सहारे फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं। बिग बॉस 13 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट की लिस्ट बनाई जा रही है। इस लिस्ट में एक्टर-डांसर शांतनु महेश्वरी को भी शामिल किया गया था, लेकिन शांतनु ने बिग बॉस का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। आखिर शांतनु महेश्वरी ने इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जानें से क्यों इंकार किया इसकी वजह भी जान लिजिए- 

बिग बॉस मुझसे कभी नहीं होगा

दरअसल खबरें थी कि बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से शांतनु महेश्वरी की पर्सनैलिटी को देखते हुए रियलिटी शो बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया था। जिसके लिए शांतनु ने साफ इंकार कर दिया। शांतनु ने बिग बॉस को लेकर कहा कि वो इस शो के लिए नहीं बने हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिग बॉस के कंटेंट मेकर्स को शो को हिट करवाने के लिए जो मसाला चाहिए वो मेरी तरफ से उन्हें मैं नहीं दे पाउंगा। शांतनु ने आगे कहा कि बिग बॉस के लिए उन्हें कई बार अप्रोच किया जा चुका है। थोड़ा अस्पष्ट रूप से शांतनु ने कहा कि बिग बॉस 13 के लिए भी उन्हें ऑफर दिया गया। लेकिन वो इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 पर पढ़े सबसे पहला रिव्यु!

नच बलिए के लिए छोड़ा बिग बॉस 

बिग बॉस में ना जाने का कारण एक तरफ ये भी कहा जा रहा है कि शांतनु महेश्वरी इस बार अपनी गर्लफ्रेंड नित्यानी शिरके के साथ नच बलिए 9 में भाग लेने जा रहे हैं। इस कारण उन्होंने बिग बॉस में जाने से इंकार कर दिया है। डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 को भी इस बार सलमान खान ही करेंगे। शांतनु महेश्वरी और नित्यानी ने हाल ही में वेब सीरीज 'Medically Yours' में साथ काम किया। शांतनु महेश्वरी और नित्यानी जबरदस्त डांसर हैं, अगर इन दोनों ने नच बलिए 9 में भाग किया तो और कंटेस्टेंट्स के लिए ये कपल बड़ी चुनौती बन सकता है।

बिग बॉस की डोर सलमान के हाथ में

आपको बता दें की बिग बॉस के कुछ शुरूआती सीजन को छोड़ दे तो 2006 से सलमान खान बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 12 के दौरान ही सलमान खान ने ये कंफर्म कर दिया था कि सलमान खान ही बिग बॉस 13 को होस्ट करेंगे।

इसे भी देखें-

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा