सुपर डांसर चैप्टर 3 में दिखी आशा पारेख और वहीदा रहमान की दोस्ती

By अनिल बेदाग | Apr 13, 2019

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सुपर डांसर चैप्टर 3 हालिया सबसे पसंदीदा डांस रियलिटी शो में से एक रहा है। जब से इस सीज़न की शुरुआत हुई है तब से शो ने इन नन्हें प्रतियोगियों के अद्भुत डांस प्रदर्शनों से दर्शकों को अचंभित है। इसके अलावा, हर सप्ताहांत में लोकप्रिय हस्तियां शो को और भी लोकप्रिय और मनोरंजक बनाती हैं। शो के हालिया एपिसोड में गोल्डन एरा की दो खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्रियां, आशा पारेख और वहीदा रहमान दिखाई देंगी। 

इसे भी पढ़ें: साइकिल चलाने वाले वीडियो पर मलाइका अरोड़ा को पड़ रही है फूहड़ गालिया...

गुरुओं और प्रतियोगियों ने 90 के दशक से आशा पारेख और वहीदा रहमान के गीतों पर कुछ शानदार प्रदर्शन किए। दोनों अभिनेत्रियों ने प्रत्येक प्रदर्शन को समान उत्साह के साथ देखा और अपनी जिंदगी की पुरानी यादों को भी ताजा किया। इसके अलावा, शो के दौरान, आशा ने कबूल किया कि उन्हें संजय लीला भंसाली की सभी फिल्में बहुत पसंद आई हैं और वह अगली फिल्म आने का बेसब्री से इंतजार करती है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में भव्य हैं और उनकी विजुअल अपील शानदार है।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति