युवती को अपने मंगेतर के साथ शाररिक संबंध बनाना पड़ा भारी,ब्लीडिंग के चलते हुई मौत की शिकार

By सुयश भट्ट | Sep 07, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी से एक पहले मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाना युवती को महंगा पड़ गया। शारीरिक संबंध बनाने से युवती को इतनी ब्लीडिंग होने लगी की उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

दरअसल यह मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की मंडीदीप की रहने वाली है। वे अपने मंगेतर से मिलने आई थी। रविवार रात में दोनों के बीच में निजी होटल में फिजिकल रिलेशन बने और उसके बाद लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। ब्लीडिंग होने के दौरान रात में ही युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा। रात 2 बजे एक निजी अस्पताल में युवती की मौत हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर से सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मंगेतर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि वह एक होटल में काम करता है और जल्दी ही दोनों की शादी होने वाली थी। युवक और युवती दोनों नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि युवती उम्र में युवक से बड़ी थी।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में स्क्रब टायफस ने दी दस्तक,स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन 

आपको बता दें कि पुलिस को अंदेशा है कि किसी और वजह से भी युवती की मौत हो सकती है। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि खाने के दौरान श्वास नली में खाना फंस जाने से मौत हो सकती है। इस मामले को लेकर एक्सपर्टस का कहना है कि इस तरह के केस में रेयरेस्ट ऑफ द रेयर होते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना