मंदसौर में चलाई गई गोलिया भूले नहीं है किसान, मोदी और शिवराज को जबाब देगी कांग्रेस पार्टी- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Jan 20, 2021

भोपाल। किसानों के साथ हो रहे अन्याय और उन पर मनमाने ढंग से लादे जा रहे तीनों कृषि कानूनों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए चलाए जा रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुरैना में महापंचायत आयोजित की है। हम इस महापंचायत के जरिए आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए तीनों काले कृषि कानूनों की केन्द्र की मोदी सरकार से माँग करते है। यह कहना है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष,पूर्व मंत्री व मीडिया विभाग अध्यक्ष जीतू पटवारी का।

इसे भी पढ़ें: बैलट पेपर से आज यदि चुनाव को जाये तो भाजपा साफ हो जाएगी- अजय सिंह

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार जहाँ किसान सम्मेलन के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर जिस तरह किसान सम्मेलन कर मोदी सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों को लेकर मध्य प्रदेश के किसानों का समर्थन होने का दावा कर रही है वह शिवराज सिहं चौहान के झूठे वादों और भाषणों की तरह है। एक घोषणावीर मुख्यमंत्री की झूठे वादे जो कभी पूरे नहीं होते और जनता को अपना भगवान कर रह उनसे अपमानित करने का काम करते है। लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हमारा एक-एक कार्यकर्ता किसानों को इन काले कानूनों की हकीकत बता रहे हैं। यही नहीं प्रदेश व्यापी आंदोलन और धरने आयोजित कर कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है। आज मुरैना में महापंचायत के जरिए हम मोदी सरकार को चेतावनी देते है कि वह किसान विरोधी इन काले कानूनों को वापस लें। जिसको लेकर कांग्रेस राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपेगी साथ ही प्रदेश स्तर पर किसानों को इन काले कृषि कानूनों के विषय में बताएगी।    

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर