सुबह 5 बजे धमाकों की आवाज से खुली नींद, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ने बताए वहां के हालात

By निधि अविनाश | Feb 24, 2022

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव और वेस्ट कीव सहित कई इलाकों में एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। बता दें कि, लोग कीव को छोड़कर दूसरें इलाकों की ओर रवाना हो रहे हैं। इस बीच हमलों और धमाकों की आवाज भी सुनी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों में रूस की सेना घुस चुकी है और कीव एयरपोर्ट को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है जिसके कारण एयरपोर्ट को पूरा खाली करवाया जा रहा है। यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया है और साथ ही फ्लाइट्स की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने के कारण एयर इंडिया का फ्लाइट भी बीच रास्ते से वापस भारत लौट आया है। युद्ध के बीच पूरे यूक्रेन में अफरा-तफरी मच गई है जिससे तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन की सैन्य ताकत कैसी और कितनी है? आंकड़ों से समझें कौन किस पर पड़ेगा भारी

बता दें कि, बीच रास्ते से एयर इंडिया के फ्लाइट लौटने से यूक्रेन में 50 से 60 बच्चे एयरपोर्ट के हाइवे पर ही फंसे हुए हैं। छात्र ने बताया कि, भारतीय दूतावास कोशिश कर रहे हैं कि सारे भारतीय छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित यूक्रेन से निकाला जा सके, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। गौरतलब है कि, 22 फरवरी को एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से 240 बच्चों को यूक्रेन से वापस लाया गया था वहीं आज यानि 24 फरवरी को 182 छात्र ही केवल वापस लौट पाए है। छात्र ने बताया कि, गुरूवार को 500 से 700 छात्र भारत लौटने वाले थे लेकिन एयरस्ट्राइक के कारण ऐसा नहीं हो पाया। यहां हालात अभी समझ के बाहर है कि आगे और क्या होगा। छात्र भारत में अपने परिवार के संपर्क में है।

प्रमुख खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Life Story | अयातुल्ला अली खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक, 37 साल तक किया शासन, एक मदरसे के छात्र से ईरान के सर्वोच्च नेता बनने तक का सफर

Monsoon Heavy Rainfall | देश के कई राज्यों में मानसून का कहर, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर