बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में उठा IT सेल की निष्क्रियता का मुद्दा, संगठन प्रमुखों की नाराजगी आई सामने

By सुयश भट्ट | Jun 24, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोशल मीडिया पर पार्टी की निष्क्रियता का मुद्दा गर्माया। बैठक में दिग्गजों ने पार्टी की प्रदेश आईटी सेल पर सवाल उठाते हुए विपक्ष के आरोपों का करारा पलटवार नहीं करने की बात कही। इस दौरान आईटी सेल के पदाधिकारियों को संगठन प्रमुखों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।

बता दें कि भोपाल में बीजेपी मुख्यालय में जारी पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति  की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसी भी पार्टी के पदाधिकारियों ने आईटी सेल की निष्क्रियता का मुद्दा उठाया है। इस दौरान यह बात निकलकर सामने आई कि पार्टी का आईटी विभाग विपक्षी दलों के आरोपों पर जमकर पलटवार नहीं कर पा रहा है।

इसे भी पढ़ें:वैक्सीनशन को लेकर मध्य प्रदेश ने गढ़ा नया कीर्तिमान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज 

वहीं पार्टी के पदाधिकारियों ने आईटी सेल को विपक्ष के हमलों का करारा जवाब देने और जनता तक सही तरीके से अपनी बात पहुंचाने की नसीहत दी है। कार्यसमिति की बैठक के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच हुई बैठक में भी पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के कमजोर प्रदर्शन पर सवाल उठ चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि सोशल मीडिया कितना असरदार है इसका उदाहरण वैक्सीनेशन महाअभियान की सफलता दर्शाती है।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार