वैक्सीनशन को लेकर मध्य प्रदेश ने गढ़ा नया कीर्तिमान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Vaccination in mp
सुयश भट्ट । Jun 24 2021 11:56AM

21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 16.95 लाख वैक्सीन लगा कर प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान रचा था। वहीं तीन दिन में दूसरी बार प्रदेश में 11 लाख से अधिक वैक्सीन लगाने का रिकाॅर्ड बना है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में वैक्सिनेशन महाअभियान का असर साफ नजर आने लगा है। पूरे देश मे फिर मध्य प्रदेश वैक्सीनशन को लेकर पहले स्थान पर रहा। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 16.95 लाख वैक्सीन लगा कर प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान रचा था। वहीं तीन दिन में दूसरी बार  प्रदेश में 11 लाख से अधिक वैक्सीन लगाने का रिकाॅर्ड बना है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

दरअसल, वैक्सिनेशन महाअभियान के तीसरे दिन बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ वैक्सिनेशन हुए है। बुधवार को यहां 11 लाख 4 हजार 121 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैक्सिनेशन महाअभियान के दूसरे दिन भी राज्य में रिकॉर्ड वैक्सिनेश हुए है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 79 लाख 37 हजार 964 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

इसे भी पढ़ें:देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश जहां एक दिन में हुआ 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन 

बता दें कि सरकार ने 10 दिनों में 50 लाख वैक्सीन के डोज लगाने का लक्ष्य रखा था, वहीं तीन दिन ही 27 लाख डोज लगाए जा चुके है। सोमवार को 16.95 लाख डोज लगाए गए थे, जबकि बुधवार को 11 लाख 4 हजार 121 डोज लगाए गए है। मंगलवार को राज्य को 5 लाख वैक्सीन के डोज अतिरिक्त मिले थे। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक 1 लाख 55 हजार वैक्सीन के डोज इंदौर में लगे। राजधानी भोपाल में वैक्सिनेशन की गति धीमी रही यहां सिर्फ 55 डोज ही लगाए गए। जबलपुर ने भोपाल को पछाड़ते हुए 58 हजार डोज लगाए है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़