द कपिल शर्मा शो की बढ़ी मुश्किलें, अदालत का अपमान करने के आरोप में केस दर्ज

By रेनू तिवारी | Sep 24, 2021

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बहुत कम समय में अपने हंसाने के हुनर से लोगों के दिलों में जगह बनाई हैं। इस दौरान उन्होंने कई मुसिबतों का भी सामना किया लेकिन बह हमेशा मुश्किलों से लड़े और जीत कर वापस आये। कपिल शर्मा उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में इतिहास लिखा है। इस समय कपिल शर्मा का शो टीवी की हाई टीआरपी शो बना हुआ है लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार शो को लेकर जैसी खबर आ रही है जिससे कपिल शर्मा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। द कपिल शर्मा शो के निर्माताओं के खिलाफ मध्य प्रदेश के शिवपुरी की जिला अदालत में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोनी टीवी के शो के एक एपिसोड के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जहां अभिनेताओं को कोर्ट रूम सीन करते हुए स्टेज पर शराब पीते हुए दिखाया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अभिनेताओं ने अदालत का अपमान किया है।

इसे भी पढ़ें: नोरा फतेही का बड़ा खुलासा, ऑडिशंस से कर दिया जाता था बाहर 

मामला 19 जनवरी, 2020 को प्रसारित एक एपिसोड के संदर्भ में था, और 24 अप्रैल, 2021 को इसका दोबारा प्रसारण किया गया था। वकील का दावा है कि इस प्रकरण में दिखाया गया है कि एक चरित्र एक अदालत में शराब के नशे में है। उनके मुताबिक इससे कोर्ट का अपमान हुआ है। द कपिल शर्मा शो को कॉमेडियन कपिल शर्मा होस्ट कर रहे हैं। शो में कपिल के अलावा सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और अर्चना सिंह भी हैं। करीब सात महीने तक ऑफ-एयर रहने के बाद टीकेएसएस ने 21 अगस्त को टीवी स्क्रीन पर वापसी की।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा