सपना चौधरी का ये अंदाज देखकर भावुक हो रहे फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Fans getting emotional after seeing Sapna Chaudhary in her new song

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने गानों और डांस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही उनका नया गाना रिलीज हुआ है। सिंगर का यह गाना 18 सितंबर को रिलीज हुआ है और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने गानों और डांस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही उनका नया गाना रिलीज हुआ है। सिंगर का यह गाना 18 सितंबर को रिलीज हुआ है और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।दरअसल सपना के इस गाने को रुचिका जांगिड़ ने गाया है। उनके इस गाने का नाम गुलाम है। इस गाने के लिरिक्स आज मेरे ते जरूरी तेरा काम मन गया है। इस गाने के वीडियो में सपना का इमोशनल अंदाज देखकर उनके फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नोरा फतेही का बड़ा खुलासा, ऑडिशंस से कर दिया जाता था बाहर

सपना को इस वीडियो में उनके पति के साथ यानि सचिन धोखा देता है। इस बात से सपना काफी परेशान और उदास नजर आती हैं। सपना के इसी अंदाज को देखकर उनके फैंस भी भावुक हो रहे हैं।आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस गाने को शॉर्ट वीडियो को शेयर किया था। वीडियो शेयर करते ही हजारों में लाइक और व्यूज आ गए हैं। सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस की हुई मौत, कार एक्सिडेंट में मंगेतर के साथ तोड़ा दम

सिंगर आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ा अपडेट देती रहती हैं। इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा बटोरती है। आपको बता दें कि सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगते हैं। हाल ही में सपना का एक गाना घूम घाघरा रिलीज हुआ था जिसे उनके फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सपना चौधरी में इस गाने पर 10 मिलियन व्यूज होने पर खुशी भी जाहिर की थी।वहीं सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। अपने पति वीर साहू और बेटे के साथ भी वह अपनी फोटोज शेयर करती हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है। सपना अपने पति पर सोशल मीडिया के जरिए भी प्यार लुटाती हुई नजर आती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़