लॉकडाउन का असर राजस्थान की नि:शुल्क सेनेटरी पैड योजना पर भी पड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के कारण लागू लॉकडाउन का असर राजस्थान में स्कूली बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण योजना पर भी पड़ा है और राजस्थान राज्य बाल अधिकार आयोग इस मामले की जांच कर रहा है। राजस्थान के दूर-दराज के इलाकों में विशेषकर स्कूली बालिकाओं में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार निशुल्क सेनेटरी पैड योजना चला रही है।

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार ने कुछ शर्तों के साथ सरकारी दफ्तरों को खोलने का लिया निर्णय

बालिकाओं को इनका वितरण स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए किया जाता है लेकिन बंदी के कारण ये दोनों ही बंद हैं। अनेक भागीदारों ने यह मुद्दा उठाया था जिसके बाद राजस्थान राज्य बाल अधिकार आयोग ने मामले की जांच कर यह पता लगा रहा है कि क्या राज्य के विशेषकर दूरदराज के इलाकों में स्कूली लड़कियों को सैनिटरी पैड उपलब्ध नहीं हो रहे। आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा,‘‘ यह मुद्दे मेरे संज्ञान में लाया गया है कि दूरदराज के क्षेत्रों में स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए सेनिटरी पैड उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि बंदी के कारण स्कूल बंद हैं। मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे इस मामले की जांच करें और आगे की कार्रवाई करने के लिए एक रिपोर्ट पेश करें।’’

इसे भी पढ़ें: शासकीय चिकित्सकों की तरह ही निजी चिकित्सकों का होगा 50 लाख का बीमा, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार देगी सेवा राशि

राजस्थान सरकार ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए संबंधित स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए स्कूल जाने वाली लड़कियों को सेनेटरी पैड वितरण योजना शुरू की थी। विशेषज्ञों के अनुसार बंदी के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों में दिक्कत बढ़ी है। गैर सरकारी संगठन क्राई के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक धर्मवीर यादव ने कहा, ‘‘मासिक धर्म दौरान स्वच्छता एक बड़ा मुद्दा है। राज्य सरकार इस समस्या के समाधान के संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर सकती है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग सभी जिलों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यादव ने कहा कि कुछ जिलाधिकारियों ने समेकित बाल विकास सेवा को स्टॉक जारी करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं ताकि सेनेटरी पैड घर-घर जाकर दिए जा सकें। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए राजस्थान में 22 मार्च से लॉकडाउन है।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत