इन बॉलीवुड सेलेब्स की लव मैरिज बदल गई तलाक में

By वरूण क्वात्रा | Feb 09, 2018

कहते हैं कि अगर आप किसी से प्यार करो और वह आपकी जिन्दगी में आ जाए तो इससे बड़ी खुशी और कोई हो ही नहीं सकती। लेकिन बॉलीवुड की गलियों में फिल्मों की ही तरह वास्तविक जीवन में भी रिश्ते बनते−बिगड़ते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने लव मैरिज तो की, लेकिन उनका रिश्ता कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया और अंत में प्रेमी जोड़ा तलाक लेकर अलग हो गया−

अरबाज और मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड में एक परफेक्ट कपल के रूप में जाना जाता था और जब उनके अलगाव की खबर आई तो उनके फैंस को इस बात का यकीन ही नहीं हुआ। अरबाज और मलाइका करीबन 18 साल विवाह के बंधन में एक−दूसरे के साथ बंधे रहे। लेकिन साल 2016 में उन दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2017 में वे कानूनी रूप से अलग हो गए। आपको बता दें कि शादी से पहले भी अरबाज और मलाइका ने करीबन चार साल तक एक−दूसरे को डेट किया था।

 

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

अरबाज और मलाइका की तरह ही ऋतिक और सुजैन खान बॉलीवुड का एक प्यारा-सा कपल माना जाता था। ऋतिक ने कई बार अवॉर्ड शो और पब्लिकली भी सुजैन से अपने प्यार का इजहार किया था लेकिन शादी के चौदह साल बाद इनके अलगाव की खबर ने न सिर्फ इनके फैंस केा बल्कि परिवार के सदस्यों और करीबियों को भी चौंका दिया था। ऋतिक और सुजैन ने एक नंवबर 2014 को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक ले लिया। हालांकि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन बच्चों के कारण एक−दूसरे से मिलते हैं और एक साथ वक्त बिताते हुए नजर आते हैं।

 

अनुराग कश्यप और कल्कि

अनुराग और कल्कि की साल 2009 में देव डी के सेट पर एक दूसरे से मिले। उनके बीच प्यार हुआ और साल 2011 में उन दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद चीजें वैसी नहीं हुईं, जैसा कि उन दोनों ने सोचा था। बाद में मई 2015 में उनका मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक हो गया।

 

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट

 इन दोनों की जोड़ी को ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया जाता है। करण और जेनिफर ने 'दिल मिल गए' सीरियल में एक साथ काम किया था, जिसके बाद ये दोनों एक−दूसरे के करीब आए और साल 2012 में उन दोनों ने शादी की लेकिन दुर्भाग्यवश साल 2014 में में उनका तलाक हो गया। इसके बाद करण बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंधे।

 

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

कभी एक−दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वाले करिश्मा और संजय का रिश्ता जिस तरह टूटा, वह उन दोनों के लिए ही काफी तकलीफदेह रहा होगा। कोर्ट में तलाक के दौरान उन दोनों की एक−दूसरे पर आरोप लगाने की खबरों ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में इस स्थिति के खराब होने के कारण करीना के पति सैफ अली खान ने एक मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी ताकि उनके तलाक का सारा प्रॉसिजर आसानी से हो जाए।

 

सैफ अली खान और अमृता सिंह

जब सैफ अली खान ने अमृता सिंह से लव मैरिज की थी तो सैफ के परिवार वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे क्योंकि सैफ अमृता से करीबन 12 साल छोटे थे लेकिन फिर भी इस प्रेमी जोड़े ने दुनिया की परवाह न करते हुए अपने दिल की सुनी और शादी के बंधन में बंधे। लेकिन उनका यह रिश्ता केवल कुछ समय तक ही टिक पाया। शादी के तेरह साल और दो बच्चों के बाद सैफ और अमृता एक−दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की। अब इस दौनों का एक साल का एक बच्चा तैमूर भी है।

 

वरूण क्वात्रा 

प्रमुख खबरें

नया भारत डोजियर नहीं भेजता, बल्कि उनके घर में घुसकर आंतकियों को डोज देता है, गुजरात में गरजे PM मोदी

Rajasthanके अलवर में District Excise Officer तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मुसलमानों के वोटों की तिजारत कर रही है सपा, मौलाना शहाबुद्दीन बोले- जो भाजपा को हराएगा हम उसको देंगे वोट

Jammu-Kashmir में सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया