लोक समर्थकी नीतियों को लागू करना मेरी सरकार की मुख्य प्राथमिकता : भगवंत मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

चंडीगढ़ ।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद-ए-आज़म के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण करने के बाद आज बाद दोपहर पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने पद का चार्ज संभाल लिया।

पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के सचिवालय में दाखि़ल होने पर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ़ और बालकोनी में खड़े कर्मचारियों की तरफ से उनका हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी, पंजाब वीके भावड़ा समेत सीनियर आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: विनम्र और ज़िम्मेदार बनो, भगवंत मान की लोगों से अपील

अपने पद का चार्ज संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक छोटे परन्तु स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है और उनकी सरकार लोक समर्थकी नीतियों के लिए निरंतर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भगवंत मान ने आज ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की उपस्थिति में एक बड़ी जनसभा के सामने पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान द्वारा लोगों को 16 मार्च को खटकड़ कलाँ पहुंचने का न्योता

शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह के पैतृक गाँव में विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित लाखों लोगों के दरमियान भगवंत मान को पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने पद की गोपनीयता और निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया, जिसमें दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित शख्सियतों ने शिरकत की।

इस शपथ ग्रहण समारोह में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, विधायक और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह, विधायक और पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा के अलावा ‘आप’ के कई नवनिर्वाचित विधायक, वरिष्ठ नेता, पंजाब के पार्टी कार्यकर्ता और वॉलंटियर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े