यूपी पुलिस बनीं सुपर कॉप्स!! 12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला 28 साल बाद हुआ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के 28 साल बाद एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसी मामले में आरोपी के भाई को गिरफ्तार किए जाने के एक हफ्ते बाद यह गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि 28 वर्ष पूर्व 12 वर्षीय किशोरी के साथ हुये कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने इसी साल एक अगस्त को आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें: बदले समीकरण के बीच नीतीश कुमार पर बरसे पशुपति पारस, बोले- बिहार के हित के लिए नहीं हुआ सही

पीड़िता का आरोप है कि दोनों भाई दूसरे-तीसरे दिन उसके घर में आ जाते और उसके साथ दुष्कर्म करते और यह क्रम काफी दिनों तक चलता रहा। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने जब यह बात अपने बहनोई को बतायी और बहनोई आरोपियों के यहां शिकायत करने गए तो दबंग किस्म के आरोपियों ने उन्हें पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी नकी हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया