महंगाई को लेकर चिदंबरम का सरकार पर तंज, कहा- मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने के खर्च में कटौती करनी पड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने महंगाई का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि अब देश के मध्य वर्ग के लोगों को अपने अपने खाने-पीने के खर्च में कटौती करनी पड़ी। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘इन दिनों मध्य वर्ग की पीड़ा देखिए। एक दंपति ने कहा कि उन्होंने फलों, सब्जियों और दूध की मात्रा में कटौती कर दी है। अब वे कपड़े और जूते-चप्पल तब तक नहीं खरीदते जब तक कोई खास मौका नहीं हो।’’ 

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले बोले- कांग्रेस को देश के ज्वलंत मुद्दों की चिंता, केंद्र सरकार से मांगते रहेंगे जवाब 

उन्होंने यह दावा भी किया कि गृहणियां रसोई में खाना पकाने से पहले दो बार सोचती हैं। अब वो शहर भी नहीं घूमते और बाहर खाना नहीं खाते। सीएनजी वाली कार चलाना भी खर्चीला हो गया है।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए