संबित पात्रा का तंज, कांग्रेस का नाम ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ होना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को कई विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदुओं को ‘‘गाली’’ देने का आरोप लगाया और साथ ही कांग्रेस को ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ करार दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टी के नेताओं ने संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों का इस्तेमाल हिंदुओं को ‘‘गाली’’ देने के लिए किया।

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का आरोप, विरोध की आड़ में कांग्रेस ने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया

आजादी की लड़ाई में आरएसएस के शामिल ना होने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित तंज पर पात्रा ने जवाब में कहा कि क्या सोनिया गांधी के माता-पिता ने भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था? सोनिया गांधी इटली मूल की हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसका नाम ‘‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’’ होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट