बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 51 हुई, हॉटस्‍पॉट बना सिवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 51 हो गयी है जबकि इससे संक्रमित मुंगेर के एक व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले प्रकाश में आए हैं जिनमें सिवान के 10 और बेगूसराय के दो मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सिवान में कोरोना संक्रमण के जो नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें पूर्व में ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के परिवार के नौ सदस्य हैं। इनमें सात महिलाएं (उम्र 26, 18, 12, 29, 50, 12 और 20 साल) और दो पुरुष (उम्र 30 और 10 साल) शामिल हैं। संजय कुमार ने बताया कि सिवान निवासी और दुबई से 16 मार्च को आए एक व्यक्ति (36) में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय में दो पुरुष उनकी उम्र 15 और 18 साल है। वह कहां-कहां यात्रा पर गए थे इसका पता लगाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: तबलीगी जमात की सोच में लगे उत्पाती वायरस के साइड इफेक्ट्स का शिकार बने UP-बिहार समेत ये राज्य

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह