अपनी जमीन के लिए भटक रहा है बुजुर्ग, जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर के पैरों पर गिरा

By सुयश भट्ट | Mar 09, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान 80 साल का दलित बुजुर्ग डिप्टी कलेक्टर के पैरों पर गिर पड़ा। बुजुर्ग की करोड़ों की जमीन पर दबंगों ने सालों से कब्जा कर रखा है। उसने हाथ जोड़कर अधिकारी से जमीन का कब्जा वापस दिलाने के लिए विनती की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पहुंचे भोपाल, संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में होंगे शामिल 

जानकारी मिली है कि बुजुर्ग बद्रीलाल जनसुनवाई में अपनी पत्नी, बहू और पोतों के साथ आए थे। यहां पर डिप्टी कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। जैसे ही बद्रीलाल की बारी आई, वह उनके पैरों पर गिर पड़ा। रोते हुए बोला- मैं परेशान हो गया हूं, मेरी जमीन दिला दो साहब। बुजुर्ग ने कहा कि आप मेरे जिले के मालिक हो, आप जिले के भगवान हो।

जानकारी के अनुसार शाजापुर के दलित किसान बद्रीलाल की 2 बीघा जमीन कृषि उपज मंडी के पास स्थित है। इस भूमि में से डेढ़ बीघा जमीन पर 2002 में चार फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से कब्जा कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें:सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, भाजपा ने कहा- 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे EVM बेवफा है 

जिसके बाद बद्रीलाल ने जिला प्रशासन के सामने गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने पर बद्रीलाल ने सिविल न्यायालय शाजापुर में वाद दायर किया और सिविल न्यायालय ने चारों रजिस्ट्री को शून्य घोषित कर दिया। हालांकि आज तक बद्रीलाल को अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है।

प्रमुख खबरें

Kylian Mbappe Fit: स्पेन से भिड़ने को तैयार कप्तान Mbappe, Tchouaméni की वापसी से मजबूत हुई France की दीवार

Renault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख में पाएं दमदार SUV

Strait of Hormuz में गहराया संकट, US-Iran सैन्य तनाव के चलते तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा खतरा

ईश्वर ही तय करते हैं (व्यंग्य)