नहीं रही देश की सबसे बुजुर्ग भालू, नम नम आंखों से की गई अंतिम विदाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2022

भोपाल। गुलाबो नाम से पुकारे जाने वाली 40 वर्षीय देश की सबसे बुजुर्ग मादा भालू का भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में निधन हो गया। उद्यान के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान में बताया गया कि मई 2006 में 25 साल की आयु में गुलाबो को एक मदारी से बचाकर यहां भोपाल स्थित वन विहार में लाया गया था।

इसे भी पढ़ें: BSF जवान की रहस्यमयी मौत, भारत-बांग्लादेश सीमा पर जलाशय से शव बरामद

रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को 40 वर्ष की आयु के बाद उसकी मृत्यु हो गई। बयान में कहा गया कि गुलाबों भोपाल वन विहार में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षक थी। वह देश की सबसे अधिक आयु की भालू थी। वन विहार के कर्मचारियों ने बताया कि नियमों के अनुसार गुलाबो का अंतिम संस्कार किया। भोपाल की विश्व प्रसिद्ध बड़ी झील के किनारे स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भालू के पुनर्वास और प्रजनन का केंद्र संचालित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Jammu में JKSSB परीक्षा में नकल कराने की कोशिश नाकाम, 14 संदिग्ध पकड़े गए

PM Modi ने Revanth Reddy से मिलकर सहयोग का दिया संदेश, Bandi Sanjay ने सराहा

Fazilka में शादी से लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, 3 नाबालिगों समेत 5 की मौत

Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत