उज्जैन के निजी हॉस्पिटल की नर्स के साथ ऑपरेशन थियेटर कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

By दिनेश शुक्ल | May 23, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के  निजी अस्पताल संजीवन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में कार्यरत केरल निवासी एक नर्स के साथ ऑपरेशन थियेटर कर्मचारी ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। करीब 7 दिन वह भोपाल में युवती को अपने फ्लेट पर रखकर दुष्कर्म करता रहा। वही पीड़िता की शिकायत पर उज्जैन के माधवनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ पर बरसे शिवराज, कहा- देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं

पुलिस के अनुसार मामला केरल निवासी 24 वर्षीय नर्स उज्जैन के संजीवनी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में काम करती है। केरल से नर्सिंग का तीन वर्षीय कोर्स करने के बाद वह ट्रेनिंग के लिए निजी अस्पताल नेशनल हॉस्पिटल, अरेरा कालोनी भोपाल आई। यहां पर उसका परिचय ऑपरेशन थियेटर में काम करने वाले कर्मचारी दिनकर काजले निवासी शाहपुरा, बैतूल से हुआ। इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के दौरान इन दोनों की  मोबाइल फोन पर चर्चा होती रही। चर्चा मेें युवक नर्स को विवाह करने का झांसा देता रहा। 

इसे भी पढ़ें: मुरैना में रेत माफियाओं ने वन अमले पर किया हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने पर फायरिंग

पीड़ित नर्स ने बताया कि वह भोपाल से ट्रेनिंग पूरी कर उज्जैन के निजी अस्पताल संजीवन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में काम करने चली गई और यहीं पर छात्रावास में रह रही थी। वही 16 फरवरी 2021 को दिनकर उज्जैन आया और भोपाल घुमाने के बहाने ले गया और अपने फ्लेट पर 7 दिन रखा तथा विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसे केरल भेज दिया। 15 मई को वह केरल से उज्जैन आई तो पता चला कि दिनकर किसी अन्य युवती से विवाह करने जा रहा है। नर्स ने दिनकर से मोबाइल फोन पर संपर्क करके सच्चाई जानना चाही लेकिन दिनकर ने नर्स के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित नर्स ने थाने में आकर आरोपी दिनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव