कमलनाथ पर बरसे शिवराज, कहा- देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं

Shivraj
अंकित सिंह । May 23 2021 12:02PM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रित है। पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है। आज की पॉजिटिविटी 4.26% है। आज 3,375 पॉजिटिव मामले आए हैं। रिकवर होकर घर जाने वालों की संख्या 7,587 है। रिकवरी रेट 91.5% हो गई है।

भारतीय कोरोना वायरस वाले कमलनाथ के बयान के बाद से मध्य प्रदेश में राजनीतिक बवाल मची हुई है। भाजपा कमलनाथ पर देश को बदनाम करने का आरोप लगा रही है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कमलनाथ के इस बयान को लेकर पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। मेरा भारत कोविड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना और इंडियन कोरोना वाला बयान देना क्या कांग्रेस, कमलनाथ और सोनिया गांधी को शोभा देता है? महासंकट की इस घड़ी में कमलनाथ, आप घटिया राजनीति कर रहे हैं।

शिवराज ने सवाल किया कि क्या आपके इस बयान से दूसरे देश में रहने वाले भारतीयों का मनोबल कम नहीं होगा? क्या देश के सम्मान पर चोट नहीं पहुंचेगी? क्या यह बयान राष्ट्र द्रोह जैसा नहीं है? सोनिया गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे बयान देने वाले नेता पर कोई कार्रवाई करेंगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रित है। पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है। आज की पॉजिटिविटी 4.26% है। आज 3,375 पॉजिटिव मामले आए हैं। रिकवर होकर घर जाने वालों की संख्या 7,587 है। रिकवरी रेट 91.5% हो गई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़