'किसी भी धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ है भाजपा', नुपुर शर्मा के बयान से पार्टी ने किया किनारा !

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा नेता नुपुर शर्मा की एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय नाराज दिखाई दे रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नुपुर शर्मा के बयान से किनारा किया है। भाजपा ने नुपुर शर्मा का नाम लिए बिना एक बयान जारी किया। जिसमें कहा कि पार्टी किसी भी धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ है। 

बयान में आगे कहा गया कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का मान-सम्मान करने का अधिकार देता है। बयान में कहा गया कि जब भारत आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है, ऐसे में हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां सभी समान हैं और सभी लोग सम्मान के साथ रहते हैं। जहां सभी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी विकास का आनंद लेते हैं।

दरअसल, भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने हाल ही में एक टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय खासा नाराज है और नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। हालांकि भाजपा द्वारा जारी किए गए बयान में नुपुर शर्मा का जिक्र नहीं किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर हिंसा का नया CCTV वीडियो आया सामने, उपद्रवी कर रहे हैं तोड़फोड़ 

गौरतलब है कि नुपुर शर्मा के बयान को लेकर कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दुकानें बंद कराए जाने के बाद दो समुदाय आपस में टकरा गए। जिसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्थरबाजी के साथ-साथ कई राउंड गोलियां तक चलीं। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और इलाके में अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती