पार्टी सबसे बड़ी है, हम पार्टी से बड़े नहीं, जिन्होंने निर्णय नहीं माना उन्होंने अपना नुकसान किया : जयराम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 22, 2021

जुब्बल कोटखाई। जुब्बल कोटखाई मुझे सराज विधानसभा से अलग नहीं लगता है। सराज और जुब्बल कोटखाई की भाषा, मुश्किलें, मौसम एक जैसा है। भले ही मैं चुनाव सराज विधानसभा से लड़ता हूं, लेकिन जब विकास की बात आई तो मैंने जुब्बल कोटखाई को अपने गृहक्षेत्र से कम नहीं बल्कि ज्यादा ही दिया है। ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुब्बल कोटखाई में बीजेपी प्रत्याशी नीलम सरैइक के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुई कही।

इसे भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर के माध्यम से 40 ईवीएम स्पीति के लिए रवाना- जिला निर्वाचन अधिकारी

जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने सैद्धांतिक रूप से निर्णय लेने की शुरुआत की। ये निर्णय सिर्फ जुब्बल कोटखाई के लिए नहीं हुआ। पूरे देश में जहां भी उपचुनाव हो रहे हैं, कहीं भी पूर्व जनप्रतिनिधि के पारिवारिक सदस्यों को टिकट नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में पर्वतारोहण के लिए आये लापता पांच पर्वतारोहियों के शव बरामद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया था, मैं आश्वस्त था कि उस फैसले का सम्मान होगा। लेकिन फैसले का सम्मान नहीं किया गया, जिससे मैं व्यक्तिगत रूप से भी आहत हूं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा की भावनाएं भी आहत हुई होंगी क्योंकि उन्होंने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाया। जिन लोगों ने इस निर्णय को स्वीकार नहीं किया, उन्होंने अपना नुकसान किया है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल बोले- 100 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर भारत ने अपने सामर्थ्य और क्षमता का प्रदर्शन किया

बीजेपी के पूर्व विधायक स्व. नरेंद्र बरागटा को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो पार्टी के सीनियर नेता थे। जुब्बल कोटखाई और बागवानों के लिए हमेशा संघर्षरत रहते थे। सीएम ने कहा, मैंने जुब्बल कोटखाई को सहयोग देने में कोई कमी नहीं रखी। अब मुझे भरोसा है कि आप नीलम सरैइक को सहयोग देंगे। एक विधानसभा में दो एसडीएम दफ्तर हिमाचल के लिए इतिहास है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी मांगा मैंने एक-एक मांग पूरी की। आप नीलम सरैइक को जिताकर यहां दिवाली का जश्न मनाएं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा