दिल्ली वालों को नए साल पर मिलने जा रहा है यह गिफ्ट, जानिए सरकार की योजना

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 02, 2022

नए साल पर दिल्ली सरकार दिल्ली वालों को एक और सौगात देने जा रही है। दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि वह शहर में 600 एलईडी स्क्रीन लगाएगी। सरकार यह एलईडी स्क्रीन शहर के मुख्य चौराहों, मेट्रो स्टेशन के बाहर और कई दूसरी जगहों पर लगाएगी। दिल्ली सरकार इसके लिए 475.78 करोड़ रूपये खर्च करेगी। सरकार इन एलईडी स्क्रीन्स के जरिये जनता तक सूचना पहुंचाएगी। इन एलईडी स्क्रीन का उपयोग सामाजिक संदेश, सरकार की पॉलिसी, प्रदूषण से जुड़े आंकड़े, और जनहित मुद्दों की जानकारी देने के लिए किया जाएगा।

 डॉक्यूमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक स्क्रीन को लगाने के लिए 100 से 200 फूट चौड़ी सड़कों या भीड़ भाड़ वाली सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि दो आकार के एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे, जिनका आकार 9.50 से  12.5 फुट और 15 गुना 40 फूट होगा। अधिकारी ने बताया कि, जिस विक्रेता से यह एलईडी स्क्रीन ली जाएंगी वह 7 साल तक इनकी देखभाल भी करेगा।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan पर ED कार्रवाई की मांग पर CPI नेता Binoy Viswam ने सीधी टिप्पणी से किया परहेज

SFJ और Pannun के इशारे पर सिंघु बॉर्डर पर आपत्तिजनक नारे लिखने वाले 3 गिरफ्तार

Hockey India ने DG आर के श्रीवास्तव को भेजा कारण बताओ नोटिस, छीने अधिकार

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त