प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की राजनीति ने ले ली है : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 18, 2021

शिमला   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला स्तिथ दीनदयाल हस्पताल में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत मरीज़ों को कंबल एवं फल विरतण किए।

 

 

भाजपा प्रदेश एवं सांसद ने इस अवसर पर जनता की समस्याओं को भी सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वां जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने की योजना बनाई है। एक ओर पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर कोविड-19 वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाना रहा, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने 21 दिवसीय “सेवा और समर्पण” अभियान भी शुरू किया है। शिमला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दीन दयाल उपाध्याय हस्पताल में ‘सेवा और समर्पण अभियान’ में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: देश में हमारी टीम ने 8 लाख 14 हजार 810 हैल्थ वाॅलंटियर्स को बनाकर देश का एक रिकाॅर्ड काम किया--राजीव बिन्दल

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू किया है, जनसेवा से बढ़कर इस दुनिया मे कोई काम नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की राजनीति ने ले ली है।

उन्होंने कहा कि देश में जनभागीदारी की नयी इबारत लिखी जा रही है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा राष्ट्र के उत्थान के बारे में सोचा, जनता के लिए समर्पित रहना ही प्रधानमंत्री का स्वभाव है। कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाएं दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए होती हैं, जन-जन का विकास ही प्रधानमंत्री के जीवन का उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें: लेखापरीक्षा कार्य प्रणाली की गहरी समझ हासिल करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी ) को सुधार का सुझाव देने की एक अच्छी स्थिति में स्थान देती है : राष्ट्रपति कोविंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान शुरू किया हैं,   7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता हर गांव-घर तक पहुंच कर संपर्क, संवाद और सेवा कार्य करेंगे।

इस कार्यक्रम में मंत्री सुरेश भारद्वज, महापौर सत्या कौंडल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा राष्मिधर सूद, अनिला कश्यप, प्रेम चौहान, गौरव कश्यप एवं कायकर्ता उपस्थित रहे। 

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश