राजशाही से अलग होने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल थी: राजकुमार हैरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

लॉस एंजिलिस। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने कहा है कि शाही जीवनशैली से स्वयं को अलग करने की प्रक्रिया उनके और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के लिए बहुत मुश्किल थी। हैरी ने ओफ्रा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार के दौरान अपनी दिवंगत मां राजकुमारी डायना को याद किया, जिन्होंने राजकुमार चार्ल्स के साथ तलाक के बाद अपने लिए अलग रास्ता चुना। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह बहुत राहत और खुशी की बात है, मैं अपनी पत्नी के साथ बैठकर आपसे यहां बात कर रहा हूं, क्योंकि मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि उनके (राजकुमारी डायना) लिए उन वर्षों में इस प्रक्रिया से अकेले गुजरना कितना मुश्किल रहा होगा।’’

इसे भी पढ़ें: आदर से शादी से पहले तारा सुतारिया के हाथ लगी एक और फिल्म! इस एक्टर के संग करेंगी रोमांस

हैरी की दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरफ से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा था कि राजकुमार और राजकुमारी ने महारानी को अपने निर्णय से अवगत कराया है। दोनों की राजशाही से नाता तोड़ने संबंधी घोषणा को एक साल पूरा होने वाला है। महारानी (94) ने निर्णय के बारे में उन्हें पत्र लिखा और कहा कि उनके नहीं लौटने पर उनकी सभी मानद सैन्य नियुक्तियां और राजशाही के पद शाही परिवार के अन्य कार्यकारी सदस्यों में वितरित कर दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार