महागठबंधन का मकसद सत्ता हासिल करना और निजी हित साधना है: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

मालदा। पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता विधेयक पारित होने पर सभी बंगाली शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। मालदा में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में लोकतंत्र बहाल होगा।

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में विलय नहीं करेंगे समाजवादी नेता शरद यादव

गौरतलब है कि रैली के अंत में विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने ‘जय हिंद’ के नारे लगाए थे। शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन का मकसद ‘‘सत्ता हासिल करना और निजी हित साधना’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘महागठबंधन सिर्फ लोभ-लालच के बारे में है। वे मोदी को हटाना चाहते हैं जबकि हम गरीबी एवं भ्रष्टाचार को हटाना चाहते हैं।’’ ममता बनर्जी की सरकार को ‘‘हत्या कराने वाली सरकार’’ बताते हुए उन्होंने कहा कि आम चुनावों में उनकी हार होगी। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी