US के Louisville में हुई गोलीबारी की घटना का किया गया था ‘लाइव स्ट्रीम’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2023

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में लुइसविले शहर स्थित एक बैंक की इमारत में हुई गोलीबारी के हमलावर ने घटना का सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर ‘लाइव स्ट्रीम’ (सीधा प्रसारण) किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गोलीबारी सोमवार सुबह ईस्ट मेन स्ट्रीट पर स्थित एक इमारत में हुई, जिसमें ओल्ड नेशनल बैंक स्थित है। इस घटना में केंटुकी के गवर्नर के एक करीबी दोस्त सहित पांच लोगों की मौत हो गई और संदिग्ध हमलावर भी मारा गया। शहर के महापौर क्रेग ग्रीनबर्ग ने इस हमले को ‘‘लक्षित हिंसा का एक दुष्ट कृत्य’’ करार दिया।

लुइसविले अस्पताल की प्रवक्ता हीथर फाउंटेन ने एक ईमेल के जरिए बताया कि लुइसविले गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों सहित नौ लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक डियाना एकर्ट ने सोमवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने बताया कि गोलीबारी में उन्होंने अपने करीबी मित्र टॉमी इलियट को खो दिया।

बेशियर ने कहा, ‘‘ टॉमी इलियट ने विधि क्षेत्र में करियर बनाने में मेरी मदद की, गवर्नर बनने में मेरी मदद की...एक अच्छा पिता बनने को लेकर सुझाव दिए। वह उन लोगों में से एक थे, जिनसे मैं दुनिया में सबसे अधिक बात करता हूं। वह मेरे बेहद अच्छे दोस्त थे।’’ पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में जान गंवाने वाले अन्य चार लोगों की पहचान जोश बैरिक, जिम टुट और जुलियाना फार्मर भी शामिल हैं। इस साल देश में हुई सामूहिक गोलीबारी की यह 15वीं घटना है।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल