फर्श से अर्श और फिर फर्श तक की कहानी है ‘द स्कैम’: मेहता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2018

मुंबई। निर्देशक हंसल मेहता का कहना है कि उनकी अगली वेब सीरीज ‘द स्कैम’ 1992 में मुंबई शेयर बाजार में हुए घोटाले पर आधारित ‘फर्श से अर्श और फिर फर्श’ की दिलचस्प कहानी है। पत्रकार सुचेता दलाल और देबाशीश बसु लिखित खोजी पुस्तक ‘‘द स्कैम: हू वॅन? हू लॉस्ट? हू गॉट अवे?’ पर हंसल अपनी सीरीज बना रहे हैं। सीरीज के पहले सीजन में शेयर बाजार के दलाल हर्षद मेहता की कहानी दिखायी जाएगी। 

हंसल ने बताया, ‘‘यह हमारे वक्त की कहानी है। आज हम नीरव मोदी की बात कर रहे हैं। मैं इसके बारे में ज्यादा विस्तार से नहीं बता सकता।’’ यह पूछने पर कि कभी शेयर बाजार के ‘‘धाकड़’’ रहे हर्षद मेहता की कहानी में सबसे दिलचस्प हिस्सा क्या है, निर्देशक ने कहा, यह गरीबी से अमीरी और फिर गरीबी तक के सफर की कहानी है। यह ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो हमारे वक्त में था। हंसल ने इस सीरीज पर काम शुरू कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

Coffee Beans को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey