'महाकुंभ की सफलता भारत की शक्ति का प्रमाण है', लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का राष्ट्र संबोधन

By रेनू तिवारी | Aug 15, 2025

देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से समारोह का नेतृत्व किया। स्मारक की प्राचीर से लगातार 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों, वरिष्ठ सरकारी और रक्षा अधिकारियों, और एथलीटों सहित हजारों लोग शामिल हुए। पीएम मोदी ने प्रयागराज में हुए महाकुंभ के बारे में भी अपने राष्ट्र संबोधन में कहा-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘महाकुंभ की सफलता भारत की ताकत का प्रमाण है। हमारा देश भाषाओं की जीवंतता से भरा हुआ है...।’’ महाकुंभ हर 12 वर्ष में आयोजित होने वाला एक भव्य धार्मिक आयोजन है, जो इस बार 13 जनवरी से प्रयागराज में 45 दिनों तक आयोजित किया गया था। इस महाकुंभ में 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया।

इसे भी पढ़ें: PM Modi's Big Announcement | नौजवानों के लिए एक लाख करोड़ की रोजगार योजना, दीपावली पर जीएसटी में सुधार का तोहफा, लाल किले से PM का ऐलान

प्रत्येक क्षेत्र गर्व से हमारी नारी शक्ति की ताकत स्वीकार करता है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को आकार देने में महिलाओं के बढ़ते योगदान को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘आज हर क्षेत्र हमारी नारी शक्ति की ताकत को गर्व से स्वीकार करता है।’’ भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि महिलाएं न केवल उभरती अर्थव्यवस्था की लाभार्थी हैं, बल्कि इसकी गति की प्रमुख चालक भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘स्टार्ट-अप से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र तक, खेल के मैदानों से लेकर सशस्त्र बलों तक, हमारी बेटियां अपनी पहचान बना रही हैं। आज, महिलाएं गर्व के साथ देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।’’ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से महिला कैडेटों के पहले बैच के स्नातक होने के समय देश में संचरित हुई गौरव की भावना को याद करते हुए कहा, ‘‘उस ऐतिहासिक क्षण पर पूरा देश गर्व से भर गया था।’’ मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की परिवर्तनकारी भूमिका की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Mourning Day 2025: 15 अगस्त को बांग्लादेश ने खोया था 'राष्ट्रपति', मिला था इतिहास का गहरा जख्म

 उन्होंने ‘नमो ड्रोन दीदी’ की पहल का उल्लेख किया, जिसने ग्रामीण महिलाओं को एक नई पहचान दी है। ऐसी ही एक कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक गांव में, एक बहन ने मुझे बताया कि लोग अब उसे पायलट कहते हैं। उसने गर्व से कहा कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है, फिर भी उसका कद बढ़ गया है।’’ मोदी ने तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के सरकार के संकल्प का भी जिक्र किया - यानी ऐसी महिलाएं जो सालाना एक लाख रुपये से ज्यादा कमाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे देश को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी नारी शक्ति के सहयोग से दो करोड़ महिलाएं पहले ही लखपति दीदी बन चुकी हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा। लाल किला प्रांगण में आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कई ‘लखपति दीदियों’ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बढ़ती भूमिका भारत की विकास यात्रा को नई ऊर्जा देगी।

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting