योगी का तंज, जिनको स्वयं नहीं मालूम कि वे हिन्दू हैं या नहीं, वे हिन्दू की परिभाषा बता रहे

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

भले ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन आज योगी आदित्यनाथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। उत्तराखंड में भी विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं और आज प्रचार का आखिरी दिन है। उत्तराखंड दौरे के दौरान योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि जब कोई पार्टी लावारिस होती है तो उसका यही हाल होता है जो कांग्रेस का है। वहां तो इस समय एक नई होड़ लगी है कि हिन्दुओं को कितना अपमानित कर दो, जिनको स्वयं ये नहीं मालूम कि वे हिन्दू हैं या नहीं हैं वे हिन्दू की परिभाषा बोल रहे हैं। योगी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश है, राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से इसका अपना महत्व है। उत्तर प्रदेश से लगा होने के कारण हमारी चिंता का विषय भी है। UP में जब हम अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार नहीं होगी तो वे यहां शरण लेंगे। उन्होंने काह कि कांग्रेस 1947 में राम मंदिर का निर्माण कर सकती थी लेकिन यह उनके एजेंडे में कभी नहीं था। कांग्रेस पार्टी भारत में आस्था के अपमान का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने हमेशा राम मंदिर निर्माण का विरोध करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे सुरक्षित राज्य है। मुझे डर है कि उत्तराखंड में अपराधी और गुंडे घुस जाएंगे। हमें उत्तराखंड को यूपी की तरह सुरक्षित बनाना है। जब देश की सुरक्षा की बात आती है तो बीजेपी समझौता नहीं करती है। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश