मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले तिपान नदी पुल खस्ता हालत में, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

By दिनेश शुक्ल | Nov 18, 2020

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाला तिपान नदी का पुल खस्ता हालत में है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोडने वाला अंतरराज्यीय तिपान नदी पुल अब खतरनाक हालत में पहुंच गया है। विभागीय उदासीनता के चलते मरम्मत नहीं होने के कारण यह पुल जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल पर लगभग 4-5 फीट बड़ा गड्ढा बन गया है। जिसके चलते इस पुल से गुजरने वाले वाहनों के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। जबकि दोनों प्रदेशों की सीमा को जोडऩे वाले इस पुल पर यातायात का अधिक दबाव है। यहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। पुल के हालत ऐसी है कि इसमें अनेक स्थानों पर दरार उभर आए हैं। जिसे देखकर लगता है कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वही अगर पुल क्षतिग्रस्त होता है तो दोनों प्रदेशों की ओर से आवाजाही प्रभावित हो होगी।

इसे भी पढ़ें: विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने किया लव जिहाद कानून बनने का स्वागत

ग्रामीणों का कहना है कि वेंकटनगर वासियों के लिए छत्तीसगढ़ नजदीक बाजार और स्वास्थ्य उपचार के लिए एक मात्र विकल्प है। जिसके कारण इससे लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। वहीं प्रदेश की सीमा के लिए एक मात्र रास्ता होने के कारण वाहनों का काफिला भी लगातार दौड़ता रहता है। पुल के क्षतिग्रस्त होने पर इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी गई है। लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया जिससे इस क्षतिग्रस्त पुल को सुरक्षित किया जा सके। जबकि कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनिल मिश्रा का कहना हैं कि इसके मरम्मत के आदेश हो चुके हैं शीध्र ही कार्य प्रारम्भ होगा।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...