पंजाब के लोगों का फैसला कबूल, सिद्धू ने AAP की दी बधाई, बोले- जनता की आवाज भगवान की आवाज है

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव के धीरे-धीरे समाने आ रहे हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने हार को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है। नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट में लिखा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है.... पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें…. आम आदमी पार्टी को बधाई। 

इसे भी पढ़ें: एक साल में अर्श से फर्श पर पहुंची कांग्रेस, निकाय चुनाव में किया था सूपड़ा साफ और अब 20 सीटें जीतने के भी पड़े लाले  

सिद्धू ने बुलाई थी विधायक दल की बैठक

एक दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक दल की बैठक बुलाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी ने 10 मार्च को शाम 5 बजे विधायक दल की पहली बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक हिस्सा लें। लेकिन रुझानों में पार्टी को बड़ा नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। शाम होते-होते पूरी तरह से स्थिति साफ हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश