Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

Haiwaan Trailer
INSTAGRAM
एकता । Aug 25 2026 6:32PM

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म हैवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस डार्क थ्रिलर में सैफ रहस्यमयी भूमिका में हैं और अक्षय खतरनाक विलेन बने हैं। दोनों कलाकारों की टक्कर से सजी यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक डार्क और थ्रिलिंग कहानी की झलक देती है, जिसमें दोनों सितारे आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

खौफनाक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

ट्रेलर की शुरुआत ही एक तनावपूर्ण सीन से होती है, जहां एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता नजर आता है। इसके बाद सैफ अली खान का रहस्यमयी किरदार सामने आता है, जबकि अक्षय कुमार खतरनाक नेगेटिव रोल में दिखाई देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा

सैफ और अक्षय के बीच होगी टक्कर

ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी सैफ और अक्षय के किरदारों के बीच चल रहे एक खतरनाक खेल पर आधारित है। दोनों की भिड़ंत फिल्म को और रोमांचक बना रही है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़