जेपी नड्डा के हेलीकॉप्टर की तेज हवा से भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, बलिया पहुंचे थे भाजपा अध्यक्ष

By अंकित सिंह | Feb 23, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जबरदस्त तरीके से प्रचार जारी है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में चुनाव हो चुके हैं। अब बारी पूर्वांचल की है। यही कारण है कि पूर्वांचल में लगातार दिग्गज नेता दौरा कर रहे हैं और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी जनसभा करने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान एक अजीबोगरीब घटना घट गई। दरअसल, जब जेपी नड्डा का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था उसी समय हेलीकॉप्टर की तेज हवा से स्कूल की दीवार धराशायी हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा फेफना विधानसभा से योगी सरकार के राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। 

इसे भी पढ़ें: Modi In Barabanki । आएंगे तो योगी ही... मोदी बोले- परिवारवादियों ने यूपी के साथ नहीं किया इंसाफ

जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में नड्डा ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं, खून की होली खेली थी। कांगेस पार्टी राम मंदिर के केस को अटकाती थी, भटकाती थी। आपने मोदी सरकार को चुना, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। नड्डा ने कहा कि समाज को बांटना, तोड़ना, लड़ाना ये ही सपा-कांग्रेस का काम है। लोगों को डराना, मुसीबत में डालना, जमीन कब्जा करना, पैसा वसूली करना यही इनका काम है। रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाने की ताकत सिर्फ भाजपा में है।

इसे भी पढ़ें: सेना में भर्ती नहीं कराए जाने को लेकर नाराज युवकों ने राजनाथ सिंह की जनसभा में किया हंगामा, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गरीब, दलित, वंचित, शोषित, पीड़ित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था तब मोदी सरकार ने 20 करोड़ बहनों के जनधन खाते में 500-500 रुपये भेजे थे। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत उनके घरों में चूल्हा जल सका। पीएम आवास योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक लोगों के पक्के आवास बने हैं। इस साल 80 लाख पक्के घर गरीबों के लिए बनेंगे। 100 साल पहले जब महामारी आती थी तब बीमारी से ज्यादा भुखमरी से लोग मरते थे। मोदी ने कोरोना महामारी के समय 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के हर गरीब परिवार के घर राशन पहुंचाने का काम किया है।

प्रमुख खबरें

Diwali Puja में मां लक्ष्मी को क्यों चढ़ाते हैं खील-बताशे, जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व

Kerala के निर्माण क्षेत्र पर असर, Bengal से प्रवासी मजदूरों की वापसी अनिश्चित

Diwali पर पाना है रॉयल लुक तो Radhika Merchant के इन Saree कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

Delhi CM Rekha Gupta पर नहीं होगी FIR, कोर्ट ने खारिज की अर्जी, 19 नवंबर को अगली सुनवाई