बढ़ने लगा दिल्ली के मौसम का मिजाज, सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: बुजुर्ग महिला की मौत पर धर्मेंद्र प्रधान ने साधा TMC पर निशाना, कहा- संवेदना जताने की बजाए कटाक्ष करना, ज़िम्मेदारी से भागना है

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर 202 था। गौरतलब है कि 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है, जबकि 500 से ज्यादा का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो 31 मार्च 1945 के बाद से मार्च में सबसे अधिक तापमान है।

प्रमुख खबरें

अलास्का की चोटी पर चढ़ाई करते वक्त गिरे पर्वतारोही का शव बरामद

अक्टूबर-दिसंबर में 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत 5.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम