Money Heist के बाद अब इस अवतार में नजर आएंगे प्रोफेसर, अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई यह धमाकेदार सीरीज

By निधि अविनाश | Nov 20, 2021

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटड वेब सीरीज द व्हील ऑफ टाइम (The Wheel Of Time) का अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो रहा है। इस सीरीज के रिलीज होने के बाद ही कई नेटिज़न्स ने ट्वीटर पर रिएक्शन देना शुरू कर दिए है।  सीरीज के पहले तीन एपिसोड एक्शन, जादू और रोमांचकारी दृश्यों से भरे हुए हैं। इसमें जोशा स्ट्रैडोव्स्की, मार्कस रदरफोर्ड, ज़ो रॉबिन्स, मेडेलीन मैडेन, बार्नी हैरिस और डैनियल हेनी जैसे अभिनेताओं ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं। बता दें कि, पहले सीज़न के बचे हुए एपिसोड 24 दिसंबर, 2021 तक स्ट्रीम होंगे।

इसे भी पढ़ें: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान? अपनी को-स्टार के साथ शादी के बंधन में बंधने की हो रही चर्चा!

बता दें कि, यह फिल्म रॉबर्ट जॉर्डन द्वारा  द व्हील ऑफ टाइम  की पुस्तक सीरीज का रूपांतरण है। इसे रैफे जुडकिंस द्वारा निर्मित किया गया है। बता दें कि पहले सीजन में केवल 8 एपिसोड ही दिखाए जाएंगे जिसके तीन एपिसोड 19 नवंबर को रिलीज हो गए है।इस सीरीज में हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री  रोजामुंड पाइक लीड रोल में नजर आ रही है। इस सीरीज की खास बात यह है कि, इसमें मनी हाइस्ट सीरीज के प्रोफेसर की भूमिका में नजर आए स्पेनिश अभिनेता अलवारो मोर्ते भी नजर आएंगे। भारतीय दर्शकों का प्रोफेसर बनकर दिल जीतने वाले अलवारो सीरीज में लोगेन एब्लार नामक किरदार में नजर आएंगे। सीरीज में अलवारो का लुक काफी लोगों का दिल जीत रहा है। वहीं बता दें कि, इस सीरीज में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका बोस भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। 


द व्हील ऑफ टाइम (The Wheel Of Time) 

यह सीरीज एक महिलाओं के शक्तिशाली संगठन पर बनाई गई है, जो जादू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस जादू को आएस सेदई कहा जाता है। रोजामुंड पाइक इस संगठन की सदस्य मोइरेन के रोल में नजर आएंगी।सीरीज में मोइरेन पांच लोगों के साथ दुनिया की सैर पर निकलती है और उसे विश्वास होता है कि उनमें से कोई ड्रैगन का अवतार है, जो इस दुनिया को बचा या खत्म कर सकता है।

 

प्रमुख खबरें

Fruit Juice को करें स्किप, Summer Diet में शामिल करें साबुत फल, Expert ने बताए इसके फायदे

Bihar: आरक्षण पर तेजस्वी यादव को चिराग पासवान ने दी चेतावनी, कहा- झूठ बोलना बंद करें, वरना...

FSSAI अब करेगी चावल, मसालों से लेकर डेयरी प्रोडक्ट की जांच, लिए जाएंगे सैंपल

उत्तर प्रदेश के बांदा में बोलेरो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत