पूरे प्रदेश ने गले लगाया इसलिए बना मुख्यमंत्री: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश की जनता उन्हें गले लगाया इसलिए वह मुख्यमंत्री बने।वे विधानसभा में भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारत के संविधान तथा मूल कर्तव्यों पर चर्चा में कहा, ‘‘पूरे प्रदेश की जनता गले लगा रही है तभी तो मैं मुख्यमंत्री बन पाया हूं। यह कह सकता हूं मैं आपको, ऐसे नहीं बना, बच्चे बच्चे की जबान पर था।’’

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पर्दे के पीछे हुए खेल से पूरा देश स्तब्ध, राज्यपाल दें इस्तीफा: गहलोत

सामने बैठे भाजपा सदस्यों की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘आपकी पार्टी के कार्यकर्ता में भी यही बात थी। अगला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनना चाहिए। इसलिए बना हूं। याद रखें आप।’’

प्रमुख खबरें

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें

Manickam Tagore का विवादित बयान, RSS की तुलना अल-कायदा से की

Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?